sitapuruttar pradeshप्रशासनराष्ट्रीय
सीओ लाइन्स नेहा त्रिपाठी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई

सीतापुर।रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित दधीचि सभागार में आज दिनांक 31.08.2026 को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया।क्षेत्राधिकारी लाइन्स नेहा त्रिपाठी द्वारा सेवानिवृत्त हुए 1. उ.नि. नागरिक पुलिस रवीन्द्र प्रकाश सिंह और 2. मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस शैलेश चंद्र तिवारी को भावपूर्ण विदाई दी गई।इस अवसर पर सीओ लाइन्स ने दोनों पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों से वार्ता कर विभाग में उनके द्वारा दी गई सेवाओं और योगदान की सराहना की। उन्हें सम्मानित करते हुए उपहार भेंट किया और उनके खुशहाल, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।समारोह में पुलिस लाइन्स के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।



