bijnoruttar pradeshराष्ट्रीय
दुलीचंदपुर में ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस
भूतपुरी: दुलीचंदपुर गांव में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधबार को जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। जुलूस गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मौजूद रहा। कार्यक्रम में सदर नूर मोहम्मद, हाजी इदरीश हुसैन, हाजी साकिर हुसैन, हाजी नूर मोहम्मद, मोहम्मद फरियाद, साजिद हुसैन, फईम अहमद, खलील अहमद, शमशाद हुसैन, नौशाद अहमद और नसीम अहमद आदि शामिल रहे। पुलिस ने जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।




