मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के अवसर पर
होली ट्रिनिटी चर्च स्कूल में खेल प्रतियोगिता का आयोजन
गाजियाबाद। विद्यालय में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर प्रवीण कुमार अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी खो खो, नेटबॉल, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे सभी को आपके द्वारा मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई साथ ही बच्चों को खेल में अनुशासन स्वास्थ्य खेल कौशल की भावना को लेकर किसी भी खेल में खेलना चाहिए जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और अनुशासन में रहते हुए सभी कार्य को हम ठीक प्रकार से कर सकते हैं पहले में विभिन्न प्रतियोगिता कराई गई जिसमें छोटे बच्चों की 50 मीटर की दौड़ रिले , नींबू रेस ,बोरा रेस, रिंग रेस ,और अन्य प्रतियोगिता कराई गई विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र मेडल देकर सम्मानित किया गया
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन की ओर से विशिष्ट अतिथि रेवरेंड नितिन कटिंग उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफियाँ प्रदान कीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में हेडमिस्ट्रेस मोनिका जॉन, कपिल शर्मा सुहैल चौधरी मनोज पवार उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्हें भविष्य में भी अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी सुहैल चौधरी एवं उनकी टीम की जिसकी खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों ने सराहना की। समापन समारोह में सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।




