बारिश के बीच जोशो खरोश के साथ निकला जुलूसे मोहम्मदी
सरकार की आमद मरहबा, अर्श का दूल्हा आया है के नारों गूंज उठा शहर
इटावा। जश्ने ईद मीलादुन्नबी के मौके पर शहर में जुलूस-ए-मुहम्मदी बड़े ही अदबो एहतराम के साथ सरकार की आमद मरहबा, अर्श का दूल्हा आया है के नारों के साथ निकला। जुलूस में शहर के कई मोहल्लों की अंजुमनों ने झांकियों के साथ के भाग लिया। बारिश के बावजूद जुलूसे मोहम्मदी में लोगों का उत्साह और श्रद्धा देखने लायक रही।
नई बस्ती आजादनगर स्थित मदरसा दारुल उलूम गौसिया तजबीदुल कुरान से आयोजक कारी सरफराज आलम निजामी एंव नया शहर से अंजुमने हुसैनिया कमेटी अध्यक्ष हाजी शेख सकलैन के नेतृत्व एवं उलेमाओं की सरपरस्ती में जुलूसे मोहम्मदी शानो शौकत से निकला। नई बस्ती से जुलूस का शुभारंभ मौलाना उबैदुर्रहमान कादरी व मौलाना वाजिद अशरफी और नया शहर से अंजुमने हुसैनिया कमेटी अध्यक्ष हाजी शेख सकलैन के नेतृत्व एवं उलेमाओं की सरपरस्ती में जुलूसे मोहम्मदी शानो शौकत से निकला। नई बरती से जुलूस का शुभारंभ मौलाना उबैदुर्रहमान कादरी व मौलाना वाजिद रज़ा और नया शहर से जुलूस का शुभारंभ मौलाना जहिद रजा व अध्यक्ष हाजी सकलैन खलील ने हरी झंडी दिखाकर किया। कारी शाहबाज अनवर ने तिलावत की व हाफिज कैफ रज़ा ने नात शरीफ पेश की। मौलाना शराफत अशरफी ने दुआ की। संचालन नदीम एडवोकेट ने किया। अंजुमने हुसैनिया कमेटी के अध्यक्ष हाजी शेख सकलैन, पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद ने नया शहर पर मौलाना जाहिद रज़ा, डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल सहित सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, एसडीएम, सीओ सिटी अवनीश सिंह व शहर कोतवाल यशवन्त सिंह का शाल उढ़ाकर स्वागत किया।
जुलूस के आयोजक कारी सरफराज आलम निजामी व अंजुमन गुलामाने हुसैन कमेटी की ओर से हाजी अजीम वारसी, हाजी रईस चिश्ती, वाईके शफी व कमाल चिश्ती, शेख नबाब ने उलमाओं सहित सनशाइन स्कूल के डायरेक्टर शिखर चतुर्वेदी का साफा व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। पचराहे पर मोहम्मद गुलशेर व एसएम मुस्तकीम ने जुलूसे मोहम्मदी में शामिल लोगों का जोशीला स्वागत किया। इसके अलावा शहर में जगह जगह पानी, शर्बत व प्रसाद का वितरण कर जुलूसे मोहम्मदी का स्वागत किया गया।




