lakimpur khiripradarshanuttar pradeshराष्ट्रीय

कुंभी चीनी मिल गेट पर 5 अक्टूबर से किसानों का अनिश्चितकालीन धरना

एसडीएम को दिया पत्र

लखीमपुर खीरी। भारतीय किसान यूनियन (सम्राट) के बैनर तले किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आगामी 5 अक्टूबर 2026 से कुंभी चीनी मिल गेट पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने जा रहे हैं।संगठन के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) गोला को पत्र भेजकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
किसान संगठन ने चेतावनी दी है कि इस बड़े प्रदर्शन में भाकियू (सम्राट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. राम प्रकाश मौर्य की अगुवाई में हजारों पदाधिकारी और किसान शामिल होंगे। संगठन का कहना है कि आंदोलन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने की पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

किसानों की 11 सूत्रीय मुख्य मांगें –

1. गन्ना मूल्य: गन्ने का सरकारी रेट 600 रुपये प्रति क्विंटल तय किया जाए।
2. कृषि इनपुट: किसानों को समय पर यूरिया, खाद व उन्नत बीज उपलब्ध कराए जाएं।
3. बिजली संकट: अघोषित कटौती बंद हो, लो-वोल्टेज सुधरे और पावर हाउस सिकंदराबाद की आपूर्ति ठीक की जाए।
4. घटतौली व अवैध वसूली: गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली बंद हो और उतराई के नाम पर वसूली पर रोक लगे।
5. स्थानीय रोजगार: गन्ना पैकिंग में 25% स्थानीय कर्मचारी रखे जाएं और प्लास्टिक फैक्ट्री में भी जिले के लोगों की 25% भागीदारी तय हो।
6. धान खरीद: गन्ना क्रय केंद्रों पर समय से धान की सरकारी खरीद शुरू हो।
7. प्रशासनिक रवैया: अधिकारियों द्वारा किसानों की समस्याएं गंभीरता से सुनी जाएं और भेदभाव बंद हो।
8. अवैध वसूली पर कार्रवाई: लाइसेंसधारी किसानों से हो रही अवैध वसूली रोककर दोषियों पर कार्रवाई हो।
9. श्रम अधिकार: गन्ना मिल में मजदूरों की ड्यूटी 8 घंटे तय हो और 600 रुपये प्रतिदिन मजदूरी दी जाए।

Related Articles

Back to top button