lakimpur khiriuttar pradeshराजनीतिराष्ट्रीय

हेडलाइन: खड़गे के अपमान और राहुल गांधी पर FIR के विरोध में

कांग्रेस का सत्याग्रह, शहर में निकाला विरोध मार्च

लखीमपुर खीरी। UPCC एवं AICC के निर्देश पर आज दिनांक 31 अगस्त 2026 को सायं 7 बजे कांग्रेस भवन लखीमपुर में कांग्रेसजनों ने सत्याग्रह एवं विरोध मार्च निकाला।यह विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी दौरे के दौरान किए गए अपमान और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज FIR के विरोध में किया गया।
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रियाज अहमद मोनू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की आवाज दबाने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस मौके पर शहर कांग्रेस के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button