SSP खीरी के निर्देश पर खीरी पुलिस का मानवीय चेहरा
गन्ने के खेत में भटकी नेपाली महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
लखीमपुर-खीरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० ख्याति गर्ग के निर्देशन में गुमशुदाओं की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खीरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गुमशुदा नेपाली महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।
घटना का विवरण –
बस संख्या HP01SA2004 से श्रीमती मनमाया कुमारी पत्नी स्व० गोपाल (उम्र 46 वर्ष, निवासी तुलसीपुर, जिला दांग, नेपाल) अपने पुत्र रमेश क्षेत्री (26 वर्ष) के साथ रुपईडीहा जा रही थीं। सुबह करीब 09:45 बजे लंच के लिए नेपाली चुलो के पास बस रुकी, तभी महिला अचानक सड़क पार कर गन्ने के खेत की तरफ चली गईं और लापता हो गईं।
पुलिस की कार्रवाई –
सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक खीरी व क्षेत्राधिकारी नगर के मार्गदर्शन में थाना खीरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सघन कॉम्बिंग व खोजबीन शुरू की। पुलिस के अथक प्रयास से महिला को सकुशल ढूंढ निकाला गया और आवश्यक प्रक्रिया के बाद उनके पुत्र व परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने खीरी पुलिस की इस मानवीय कार्यवाही के लिए आभार जताया।




