Ghaziabad

खोड़ा में 70 टैंकरों के सहारे 12 लाख की आबादी, कैसे दूर होगी पानी की किल्लत?

खोड़ा में 70 टैंकरों के सहारे 12 लाख की आबादी, कैसे दूर होगी पानी की किल्लत?

खोड़ा कॉलोनी इलाके में लंबे समय से लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। आलम यह है कि लोगों को अपनी पानी की टंकी पैसे देकर टैंकरों के माध्यम से भरवानी पड़ती है। क्योंकि यहां की 12 लाख की आबादी 70 टैंकरों के सहारे है। लोगों का कहना है कि इनमें से भी कुछ टैंकर खराब हैं तो कुछ रोजाना नहीं आते हैं। इससे जरूरत के हिसाब से पानी नहीं मिल पाता है।

लोगों के कहना है कि इलाके में पानी के हालात बहुत खराब हैं। जैसे-तैसे काम चला रहे हैं। पानी न होने से काफी परेशानी हो रही है। कई बार एक दूसरे से पानी लेकर काम चलाना पड़ रहा है। जिन्होंने सबमर्सिबल कर रखे हैं उन पड़ोसी के घर से अपने घर तक पानी का पाईप डाल रखा है।

पड़ोसी से महीना बांध रखा है। हर महीने 500 रुपये देते है। इतना ही नहीं पीने का पानी भी खरीद कर पीना पड़ता है। पानी की समस्या के कारण यहां रहना बेहद मुश्किल हो रहा है। चुनाव से पहले नेता वोट मांगने आते हैं और पानी की समस्या का समाधान करने का वादा करते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद हालात बदल जाते हैं। लोगों का कहना है कि जब तक गंगाजल आपूर्ति नहीं होगी यहां पानी की समस्या स्थायी बनी रहेगी।

Related Articles

Back to top button