Ghaziabaduttar pradeshप्रशासनराष्ट्रीय

10 करोड़ 65 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास

विकास कार्य की गुणवत्ता में खराबी बर्दाश्त नहीं: महापौर

गाजियाबाद। महापौर सुनीता दयाल लगातार शहर में विकास कार्यों का शिलान्यास कर रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने विभिन्न वार्डो में 10 करोड़ 65 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इस दौरान सड़क निर्माण, सीसी रोड व नाली निर्माण, सर्विस रोड की सड़क व साईड पटरी, नाला निर्माण आदि शुरू कराया गया। महापौर ने बताया कि स्थानीय निवासियों व पार्षदों के प्रस्ताव पर कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर रखा जाता है। जानकारी के मुताबिक उक्त विकास कार्यों को लेकर लोगों द्वारा मांग की जा रही थी। यह निर्माण कार्य काफी जरूरी था, क्योंकि सड़कों की स्थिति खराब थी। इनकी वजह से आए दिन कोई ना कोई गिरकर चोटिल हो रहा था। इसके बाद लोगों ने महापौर से मिलकर उन्हें अवगत कराया। महापौर ने तत्कार पत्र पर आदेश कर निर्माण विभाग को भेज कर एस्टीमेट बनवाया और जो कार्य बोर्ड फंड से हुए उन्हें तत्काल निविदा में लगवाया।।इसके बाद बड़े फंड के कार्याें को 15वें वित्त आयोग की धनराशि से नारियल फोड़कर शुरू कराया। इसके लिये पार्षदों ने व स्थानीय लोगो ने महापौर का धन्यवाद ज्ञापित किया। महापौर ने बताया कि सभी वार्डो में विकास को लेकर किसी प्रकार की देरी नहीं की जा रही। कोई भी पार्षद या स्थानीय व्यक्ति किसी कार्य के लिए कहते हैं तो उसे प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है। इसी क्रम में लगभग 10 करोड़ 65 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इसका लाभ 5 लाख लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा हम सभी वार्डो में कार्य कर रहे हैं और जहां अभी भी सड़के बनाई जानी है उन्हें भी बनाने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button