Ghaziabaduttar pradesh

कांवड़ यात्रियों की सेवा में उमड़ा आस्था का सैलाब

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने लगाया विशाल भंडारा

मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता ने किया भंडारा शिविर का विधिवत शुभारंभ, भोजन-जल सहित श्रद्धालुओं के लिए की गई समुचित व्यवस्थाएं

गाजियाबाद (सुलेमान अल्वी)।  सावन की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, गाजियाबाद द्वारा विशाल भंडारे एवं सेवा शिविर का आयोजन आज से प्रारंभ कर दिया गया। शिविर का विधिवत शुभारंभ मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता ने किया। इस अवसर पर मंत्री के पी.एस.ओ. विपुल अग्रवाल भी मौजूद रहे। भंडारा शिविर में कांवड़ यात्रियों एवं अन्य श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पेयजल और सेवा की समुचित व्यवस्था की गई है। शिविर में पहुंचने वाले शिवभक्तों का श्रद्धापूर्वक स्वागत करते हुए उन्हें भोजन एवं जल उपलब्ध कराया जा रहा है। आयोजन स्थल पर सेवा और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और कांवड़ यात्रा के दौरान भगवान भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने आमजन से भी इस सेवा अभियान में सहभागी बनने और कांवड़ यात्रियों की हरसंभव मदद करने का आह्वान किया।अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में हर्ष बंसल, अनिल गर्ग, दीपक गर्ग, संजय गुप्ता, राजेश बंसल, अरुण मित्तल, अनिल गुप्ता, नितिन मित्तल, महेंद्र कुमार, विनोद अग्रवाल, प्रेम प्रकाश चीनी, सुंदरलाल, राहुल कंसल, अरुण गुप्ता, विकासशील वर्मा, गणेश मित्तल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं व्यापारी मौजूद रहे। भंडारा शिविर के शुभारंभ के दौरान पूरा वातावरण ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भी सेवा कार्य की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button