bijnoruttar pradeshप्रशासनराष्ट्रीय

बंदियों और कारागार कर्मियों का विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण

लायन्स क्लब और लायनस क्लब के तत्वावधान में जिला कारागार में लगा चिकित्सा शिविर

परीक्षण के बाद दवाएं भी बांटीं 

बिजनौर, संवाददाता। जिला कारागार बिजनौर में रविवार को लायन्स क्लब बिजनौर और लायनस क्लब बिजनौर की ओर से विशाल चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में अलग-अलग रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बंदियों और कारागार कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने रोग के अनुसार उपचार और सावधानियों के बारे में बताया तथा जरूरत के मुताबिक दवाओं का वितरण किया।
शिविर का शुभारंभ डीएम जसजीत कौर, एसपी केके विश्नोई, लायन्स क्लब अध्यक्ष पीयूष कुमार, लायनस क्लब अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में नाक-कान-गला, आंख, त्वचा, हृदय, हड्डी, दंत रोग, सामान्य चिकित्सा और नेचुरोपैथी के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। मरीजों की जांच के लिए क्लीनिकल पैथोलॉजी का स्टॉल भी लगाया गया।
इस दौरान लायनस क्लब की ओर से जेल में निरुद्ध महिला बंदियों और उनके साथ रह रहे बच्चों को कपड़े और साड़ियां वितरित की गईं। शिविर में बंदियों और कारागार कर्मियों को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
क्लब पदाधिकारियों ने अगले वर्ष 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कारागार में इसी तरह का भव्य चिकित्सा शिविर आयोजित करने की घोषणा की। अंत में जेल अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने शिविर के आयोजन के लिए दोनों संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button