नियमितीकरण व समान वेतन की मांग
NHM कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
लखीमपुर खीरी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि, सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, सदर विधायक योगेश वर्मा, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू सहित जनप्रतिनिधियों को सौंपा।
जिलाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश में एक लाख से अधिक संविदा कर्मचारी 15-18 वर्षों से स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन हरियाणा, मप्र, छत्तीसगढ़ की तरह वेतन संरचना नहीं है। संरक्षक संजय राय व महामंत्री देवेंद्र नाथ पांडे ने बताया कि सरकार को 10 दिन का समय दिया गया है। 3 अक्टूबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन होगा।
प्रमुख मांगें – नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन, 10 लाख तक कैशलेस चिकित्सा, DA, EPF, HRA, तबादला नीति बहाल करने और नियमित भर्ती में 25% कोटा।
आंदोलन का ऐलान – मांगें न मानी गईं तो 5 से 7 अक्टूबर तक काला फीता बांधकर विरोध, 8 से 10 अक्टूबर तक कार्य बहिष्कार और 12 अक्टूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी।




