bijnoruttar pradeshप्रशासनराष्ट्रीय

सांसद राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यालय से विकास भवन स्थित डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक विरोध मार्च निकालकर दिया धरना

बिजनौर, संवाददाता। हल्द्वानी प्रकरण में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष हेनरिटा राजीव सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय से विकास भवन स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक विरोध मार्च निकाला और धरना दिया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हुए। जहां से कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च कर आंबेडकर प्रतिमा तक पहुंचे। कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को वापस लेने की मांग की। जिलाध्यक्ष हेनरिटा राजीव सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के लिए आवाज उठाई है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करना लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी दबाव के माध्यम से राहुल गांधी की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर तत्काल वापस ली जाए। साथ ही हल्द्वानी प्रकरण में कथित सामाजिक एवं जातिगत भेदभाव के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।
प्रदर्शन में सेवानिवृत्त आईएएस आरके सिंह, प्रशांत गोयल, जावेद अंसारी, क़मरुन्निसा, डा. अज़हर, अतुल कुमार, सुहैल गोरी, आमिर खान, मिनाक्षी सिंह, मौ. अकबर, मौ. सलीम, अनिल कुमार, नदीम जमील, अनिल त्यागी, बलवंत सिंह, साजिदा बेगम, सैयद शारिक अली, अलशान नबी, शेखर पाराशर, विकास नारायण, गुड्डू भाई, नूर अली, नईमुद्दीन अंसारी, धर्मेंद्र और अब्दुल समद आजाद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button