uttar pradesh

खीरी टाउन रेलवे स्टेशन बहाल करने और माल गोदाम बनाने की मांग

कैसर पहलवान कॉलेज ने राज्यसभा सांसद को लिखा पत्र

लखीमपुर-खीरी। कैसर पहलवान मेमोरियल इंटर कॉलेज खीरी टाउन के पदाधिकारियों ने राज्यसभा सांसद राम जी गौतम को पत्र लिखकर खीरी टाउन रेलवे स्टेशन को पुनः बहाल करने और यहां माल गोदाम बनाने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि अंग्रेजों के समय बना खीरी टाउन स्टेशन पहले 1 लाख लोगों की आवाजाही का केंद्र था। ब्रॉड गेज के बाद इसे हॉल्ट बना देने से लम्बी दूरी की ट्रेनें बंद हो गईं। इससे छात्रों, व्यापारियों और आम जनता को लखनऊ, दिल्ली, कानपुर जाने में भारी परेशानी हो रही है। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि जिले में सिर्फ गोला में माल गोदाम है। खीरी टाउन स्टेशन मुख्यालय से 6 KM दूर है। यदि यहां माल गोदाम बन जाए तो जिले की सड़कों पर दबाव कम होगा, व्यापार बढ़ेगा और हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। पत्र में सांसद से अनुरोध किया गया है कि वे रेल मंत्री से इस मुद्दे को संसद में उठाकर खीरी टाउन स्टेशन बहाल कराएं।

Related Articles

Back to top button