Ghaziabaduttar pradeshराष्ट्रीय
ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन में
विकास शर्मा को मिली राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी
गाजियाबाद। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन की बैठक में राष्ट्रीय महासचिव विकास शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष डीसी कटारिया की संस्तुति पर विकास शर्मा को यह दायित्व सौंपा गया है। डीसी कटारिया एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं शहर कोषाध्यक्ष मांगेराम जाटव ने उम्मीद जताई है कि विकास शर्मा प्रदेश, मंडल, जिलों, तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित डीलरों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे। इसके अलावा कार्यकारिणी का गठन प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय पदाधिकारी को साथ लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजकर फेडरेशन द्वारा घोषित कार्यक्रमों एवं नीतियों को एफपीएस डीलर तक पहुंच कर उनकी समस्याओं का समाधान करने में अहम भूमिका निभाएंगे।




