bareillyEducationuttar pradeshकैम्पसराष्ट्रीय

एससीआईनोवा-26 में डॉ. उजमा कमर ने निभाई जज की भूमिका, युवा वैज्ञानिकों की प्रतिभा को सराहा

केसीएमटी में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने पर दिया जोर

बरेली। केसीएमटी कॉलेज में आयोजित एससीआईनोवा-26 (SCINOVA ’26) विज्ञान प्रदर्शनी में शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ. उजमा कमर ने निर्णायक (जज) की भूमिका निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों के वैज्ञानिक मॉडलों, नवाचारों और रचनात्मक सोच का मूल्यांकन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और नए प्रयोगों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
डॉ. उजमा कमर ने कहा, “एससीआईनोवा-26 में निर्णायक के रूप में शामिल होना मेरे लिए गौरव और सौभाग्य की बात है। विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मकता को करीब से देखना बेहद उत्साहजनक रहा। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही नई चीजें सीखने और समस्याओं के समाधान खोजने की प्रेरणा देते हैं।”
उन्होंने आयोजन से जुड़े विद्यार्थियों, उनके मार्गदर्शकों और विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए इस तरह की प्रदर्शनियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि युवा प्रतिभाएं भविष्य में अपने नवाचारों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान देंगी।
डॉ. उजमा कमर ने कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए केसीएमटी की आउटरीच कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अल्पना जोशी और निदेशक विनय खंडेलवाल के प्रति आभार व्यक्त किया। एजु-विजन इंडिया की ओर से भी सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Related Articles

Back to top button