sitapuruttar pradeshप्रशासनराष्ट्रीय

एसपी ने ली मासिक अपराध गोष्ठी,

लापरवाहों पर कार्रवाई की चेतावनी - जीरो टॉलरेंस पर जोर

सीतापुर।पुलिस लाइन स्थित दधीचि सभागार में सोमवार को पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी और थाना/शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

एसपी ने कहा कि प्रभावी जनसुनवाई, त्वरित न्याय और जीरो टॉलरेंस हमारी प्राथमिकता है।

गोष्ठी में दिए गए मुख्य निर्देश:

1. लंबित मामलों का खुलासा: डकैती, लूट, हत्या, चोरी व वाहन चोरी के लंबित मामलों के जल्द अनावरण और अपराधियों की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश।

2. गैंगेस्टर पर शिकंजा: संगठित अपराध पर अंकुश के लिए गैंगेस्टर एक्ट में नए प्रस्ताव और जब्तीकरण की कार्रवाई तेज करने को कहा। इनामी अपराधियों पर दबिश बढ़ाने के निर्देश।

3. हिस्ट्रीशीटर की निगरानी: यक्ष ऐप पर अपराधियों के सत्यापन और नई हिस्ट्रीशीट खोलने की समीक्षा, ताकि अपराधियों पर नजर रखी जा सके।

4. मिशन शक्ति फेज-6: महिला सुरक्षा, एंटी रोमियो स्क्वॉड की सक्रियता और महिला हेल्प डेस्क पर शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर।

5. जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट: सड़क हादसे रोकने के लिए स्पीड लेजर गन, ब्रेथ एनालाइजर से चेकिंग, ओवरस्पीडिंग और ड्रंकन ड्राइविंग पर कार्रवाई के निर्देश।

6. साइबर क्राइम: साइबर हेल्पडेस्क,सी इ आई आर पोर्टल से मोबाइल बरामदगी और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की समीक्षा।

7. जनसुनवाई: थाना व जनता दर्शन में आने वाले हर फरियादी की सुनवाई और आई जी आर एस शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

Related Articles

Back to top button