GamesGhaziabadMuradnagaruttar pradeshकैम्पसमुरादनगरराष्ट्रीय

न्याय पंचायत स्तरीय 37 वीं खेलकूद प्रतियोगिता प्राथमिक विद्यालय अमीरपुर गढ़ी में संपन्न:

मुरादनगर के प्राथमिक विद्यालय अमीरपुर गढ़ी में न्याय पंचायत स्तरीय 37 वीं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन प्राथमिक विद्यालय अमीरपुर गढ़ी में बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ अनुज त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने यूप्रतिभाग किया। दीप प्रज्वलन के साथ खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ अनुज त्यागी द्वारा हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ कराया गया।बच्चों ने 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर दौड़ (बालक/बालिका वर्ग), लंबी कूद, शॉट पुट, खो-खो, कबड्डी सहित विभिन्न खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया।जिसमें 50 मीटर दौड़ में कम्पोजिट विद्यालय सुहाना के लविश एवं सान्या ने गोल्ड मैडल अपने नाम किया। प्राथमिक विद्यालय पूठरी की वंशिका ने 100 मीटर दौड़,200 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता। कबड्डी एवं खो खो में जीतकर कंपोजिट विद्यालय सुहाना ने चैंपियनशिप अपने नाम की।विजेता बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ अनुज त्यागी, शैक्षिक महासंघ के महामंत्री कनक सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष अमित यादव, प्रमोद कुमार,प्रदीप यादव, इंशाद अली, मोहम्मद गफ्फार,संजय शर्मा,अमित पिपानिया, अजय कुमार,निशि रानी शर्मा,सचिन कुमार,श्रुति तिवारी,सुनील कुमार,अमित गोयल,अशोक गिरी,राहुल शर्मा,आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button