bareillyMLC Electionuttar pradeshराजनीतिराष्ट्रीय
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ढिल्लो की लगातार दूसरी जीत
सपा के दानिश अख्तर 17,676 मतों से हारे
बरेली। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखा। उन्होंने सपा प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर को 17,676 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। ढिल्लो को 21,672 वोट मिले, जबकि दानिश अख्तर को 3,996 मतों से संतोष करना पड़ा। पहले चरण से बनी भाजपा प्रत्याशी की बढ़त आखिरी चरण तक कायम रही।
शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए 23 अक्तूबर को बरेली-मुरादाबाद मंडल के नौ जिलों में 105 बूथों पर मतदान हुआ था। कुल 46 हजार से अधिक मतदाताओं में से 35,149 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतदान प्रतिशत 73.69 रहा। बाद स्थिति सामान्य हो गई। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी गई।




