bareillyuttar pradeshराजनीतिराष्ट्रीय

अनिल पटेल नेताजी को भोजीपुरा विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने के बाद

 सपा की पहली बैठक, बूथों की जिम्मेदारी सौंपी

बरेली। समाजवादी पार्टी में 120 भोजीपुरा विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अनिल पटेल नेताजी ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में पहली बैठक आयोजित की। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को बूथों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपीं और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
बैठक में मुख्य अतिथि सपा के जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक इस्लाम साबिर रहे। इसके अलावा विधायक शहजिल इस्लाम, जिला उपाध्यक्ष तनवीर उल इस्लाम, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र मुंडे, जिला सचिव रामसेवक प्रजापति, जिला सचिव ओमकार पटेल और जिला सचिव द्रोण कश्यप सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रीय सचिव यूथ ब्रिगेड मोहसिन उद्दीन बा और भोजीपुरा विधानसभा कमेटी के सम्मानित सदस्य भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर काम करने का आह्वान किया गया। बूथ स्तर पर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने तथा जनसंपर्क बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
अनिल पटेल नेताजी ने विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बैठक के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का प्रयास किया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया।

Related Articles

Back to top button