आईटीएमएस के माध्यम विक्रमादित्य सिंह मलिक ने परखी शहर की व्यवस्था
गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से शहर के प्रमुख मार्गो, चौराहों को देखा गया, विशेष रूप से 50 स्थानो को देखा गया। जिसमें सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, तथा निर्माण के कार्यों की व्यवस्था को परखा। मौके पर उपस्थित मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी तथा ट्रैफिक टीम को त्योहारों के चलते जाम की स्थिति पैदा ना हो निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त द्वारा बताया गया गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर में पहुंचकर वहां चल रहे इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से शहर के प्रमुख स्थानों पर चल रहे निगम के कार्यों को देखा गया। जिसमें सेंट्रल वर्ज की मरम्मत का कार्य, लाइटों की मरम्मत का कार्य, अनावश्यक बड़ी हुई पेड़ों की टहनियों की कटिंग का कार्य, रोड स्वीपिंग मशीन से हो रहे कार्य, एंटी स्मोक गण के माध्यम से चल रहे कार्यों को देखा गया। त्योहारों पर गाजियाबाद नगर निगम द्वारा विशेष रूप से शहर में प्रमुख स्थानों पर कार्य कराए जा रहे हैं। जिसकी मॉनिटरिंग विभागीय अधिकारी स्थलीय निरीक्षण करते हुए कर रहे हैं आईटीएमएस के माध्यम से भी कार्यों का जायजा लिया गया। ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के साथ-साथ, जाम लगने वाले प्रमुख चौराहों पर भी विशेष कार्य करने की निर्देश टीम को दिए गए जिसमें चौधरी मोड़, हापुड चुंगी, हापुड़ तिराहा, मैक्स रेड लाइट कौशांबी, इंदिरापुरम सीआईएसएफ कट, राजनगर एक्सटेंशन कट पर आवश्यकता को देखती हुए यू टर्न बनाने के निर्देश निर्माण विभाग को दिए गए। महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम की टीम शहर की स्वच्छता और सुंदरता को बनाए रखने में जुटी हुई है। इसी क्रम में त्योहारों पर मार्ग जाम मुक्त रहे निगम योजना बना रहा है। नगर आयुक्त द्वारा आईटीएमएस के माध्यम से प्रमुख 50 स्थान और चौराहों की मॉनिटरिंग की गई।




