Ghaziabaduttar pradeshराष्ट्रीय

भारतीय वायु सेना हर स्थिति से निपटने को तैयार: एयर चीफ

गाजियाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र स्थित हिंडन एयर फोर्स स्टेशन पर 94वां भारतीय वायु सेना दिवस मनाया गया। वायुसेना दिवस परेड के दौरान, हिंडन एयर फोर्स स्टेशन पर इन सभी आधुनिक लड़ाकू विमानों, रडार प्रणालियों, मिसाइलों और हेलीकॉप्टरों को प्रदर्शन के लिए रखा गया था। परेड देखने के लिए लोग शक्तिशाली विमानों को करीब से देखने के लिए बेहद उत्साहित थे। आसमान में उड़ते और जमीन पर प्रदर्शित लड़ाकू विमानों व हेलीकॉप्टरों के नजारे ने सबका ध्यान खींचा और कई दर्शक इन पलों को अपने फोन में कैद करते नजर आए। भारतीय वायुसेना ने आॅपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी रफ्तार, विनाशकारी मारक क्षमता और बेहतरीन हवाई रक्षा क्षमताओं का प्रदर्शन किया है। हिंडन एयर बेस पर वायुसेना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए एयर चीफ एपी सिंह ने कहा कि दुनिया भर में हाल ही में हुए युद्धों से यह साफ हो गया है कि किसी देश के हितों की रक्षा करने में वायुसेना सबसे प्रमुख जरिया है। उन्होंने कहा कि वायुसेना की ताकत सिर्फ उसके आधुनिक विमानों और हथियारों से नहीं आंकी जाती, बल्कि इस बात से तय होती है कि वह युद्ध के लिए कितनी तैयार है और जरूरत पड़ने पर कितनी तेजी व आत्मविश्वास से कदम उठा सकती है। आॅपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले साल पूरी दुनिया ने देखा कि भारतीय वायुसेना कितनी तेजी से युद्ध के मैदान में उतरी। इस आॅपरेशन के दौरान वायुसेना ने अपनी विनाशकारी मारक क्षमता और अचूक हवाई रक्षा दोनों का लोहा मनवाया है।

Related Articles

Back to top button