20 इंटर डिस्ट्रिक्ट वेटरन्स क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए
गाजियाबाद टीम का चयन, कल होगा पहला मुकाबला
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित डा. गौरहरि सिंघानिया यूपी टी-20 इंटर डिस्ट्रिक्ट वेटरन्स क्रिकेट चैंपियनशिप 2025-26 के लिए गाजियाबाद वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएश की टीम की घोषणा कर दी गई।
एसोसिएशन के सचिव अंकित यादव के द्वारा घोषित टीम में तेज गेंदबाज दीपक राय को कप्तान एवं संदीप यादव को उप-कप्तान बनाया गया है। उपरोक्त के अलावा टीम में मनोज अत्रि, मनीष पांडेय, संचित शर्मा, दीप्ति कांत (विकेटकीपर) नबाब सिंह, अंकित खारी (विकेटकीपर), साजिद सैफी, विकास कुमार, कपिल नागर, राजेश शर्मा, अजय कुमार, रोहित कुमार, फिरोज खान, नितिन तंवर और अमित कुमार को भी शामिल किया गया है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला गाजियाबाद और अलीगढ़ के बीच कल ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम मे खेला जायेगा।




