मिर्जापुर वार्ड में अभिषेक गर्ग के जनसंपर्क को मिला जनसमर्थन
बुजुर्गों का आशीर्वाद, मातृशक्ति का स्नेह और युवाओं का सहयोग विकास के प्रति विश्वास का प्रतीक : अभिषेक गर्ग
गाजियाबाद (आप अभीतक)। विधानसभा-56 के मिर्जापुर वार्ड में पार्षद फहीम चौधरी के नेतृत्व में आयोजित जनसंपर्क अभियान में सपा प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान मिले समर्थन और आत्मीयता पर गर्ग ने क्षेत्रवासियों का आभार जताया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान अभिषेक गर्ग ने कैला भट्ठा पहुंचकर वरिष्ठ नागरिक फारूख सिद्दीकी की पोती के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की। इसके बाद उन्होंने मिर्जापुर वार्ड में वरिष्ठ सपा नेता फिदा हुसैन के पुत्र के निधन पर भी उनके आवास पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। इस अवसर पर अभिषेक गर्ग ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान बुजुर्गों का आशीर्वाद, मातृशक्ति का स्नेह और युवाओं का सहयोग यह दर्शाता है कि क्षेत्र की जनता विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर वार्ड में सड़क, नाली, जलभराव, पेयजल और स्वच्छता जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे तथा प्रत्येक नागरिक की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह और स्वागत उनके लिए सम्मान के साथ-साथ क्षेत्र के बेहतर भविष्य के प्रति विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। जनसंपर्क अभियान में मास्टर मेहरुद्दीन, मास्टर अमीरुद्दीन, मास्टर अलाउद्दीन, मास्टर राहिद, मास्टर समीम, मास्टर शानू, यासीन चौधरी, वाहिद चौधरी, अत्तू चौधरी, हाजी मुशाहिद, डॉ. सलीम, सनव्वर, डॉ. अनीस अहमद, जमील सैफी, काशिफ खान, मनव्वर, सीए कामिल चौधरी, साकिजान, पप्पू, शमशाद सिद्दीकी, हाजी बबुआ, शौकीन सैफी, नाजिम चौधरी, शादाब, हाजी जाकिर, वकील मुल्लाजी, जमशेद, सिराजुद्दीन, गुलफाम, एडवोकेट आमिर खान, आमिर खान (विधानसभा उपाध्यक्ष), शेरखान (वार्ड अध्यक्ष), समीर सैफी, कैफ खान, राजा खान (जिला सचिव, लोहिया वाहिनी), सतेंद्र सिंह, शेर अली, शाहिद ठेकेदार, बॉबी, अली मोहम्मद, फिरोज, बड़े मियां वालिया, खालिद बुखारी (जिला सचिव सपा), मुशाहिद (सपा नेता), आसिफ सिद्दीकी (सपा नेता), फहीम चौधरी, पैगाम, सलमान, गालिब (सपा नेता) सहित अनेक लोग मौजूद रहे।




