150 गर्भवती महिलाओं को बांटी पोषण पोटली
सेवा पखवाड़े में रोटरी और रेडक्रॉस का सराहनीय सेवा प्रकल्प
गाजियाबाद (आप अभीतक)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत सेवा और समर्पण अभियान की कड़ी में गुरुवार को संजय नगर स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय में 150 गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली वितरित की गई। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. अमित गुप्ता के समर्थन तथा विभिन्न रोटरी क्लबों के सहयोग से पिछले तीन माह से संचालित सेवा प्रकल्प को इस आयोजन के माध्यम से सार्थक रूप दिया गया। इस अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी गाजियाबाद के निवर्तमान सभापति सुभाष गुप्ता ने कहा कि सेवा प्रकल्प का उद्देश्य जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याणकारी गतिविधियों का विस्तार करना है। उन्होंने कहा कि प्रयास है कि प्रत्येक गर्भवती माता को पर्याप्त पोषण एवं आवश्यक सहयोग मिले, ताकि वह स्वस्थ रहते हुए स्वस्थ और हृष्ट-पुष्ट शिशु को जन्म दे सके। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है और समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सेवा पहुंचाना ही इस अभियान का मूल उद्देश्य है। कार्यक्रम में एम.सी. गौड़, अश्विनी शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, पारुल त्यागी, निधि गौड़, राकेश चतुर्वेदी, विशाल शर्मा, डॉ. ओ.पी. अग्रवाल, राकेश गुप्ता, सीमा चौधरी, आर.डी. शर्मा, खुशबू, तान्या बाटला, महिपाल सिंह बिष्ट, सुधीर त्यागी सहित रोटरी एवं रेडक्रॉस के सदस्य उपस्थित रहे।
पोषण पोटली प्राप्त कर लाभार्थी गर्भवती महिलाओं के चेहरे पर खुशी नजर आई। उपस्थित महिलाओं ने इस पहल के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन संजय यादव ने किया।




