CrimeGhaziabaduttar pradeshराष्ट्रीय

सड़क पर गाड़ी हटाने को लेकर दबंगों ने युवक को पीटा, मामला दर्ज

गाजियाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में हर्षा सिटी मॉल के बाहर सड़क पर गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार कुछ दबंगों ने कार्तिक नामक युवक के साथ मारपीट की। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि सड़क के बीच में एक सफेद ऑडी कार खड़ी थी। कार हटाने को कहने पर उसमें बैठे चार-पांच युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने उसकी कार पर पत्थर भी फेंके, जिससे युवक के सिर में चोट आई है। कार्तिक के अनुसार, कार में चार-पांच युवक बैठे थे और वे नशे में लग रहे थे। कार हटाने की बात पर युवकों ने उससे गाली-गलौज की और फिर मारपीट करने लगे। कार्तिक का आरोप है कि युवकों ने उसे सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसके बाद उसकी कार पर भी पत्थर फेंके। मारपीट में उसके सिर में चोट लग गई। घटना के समय उसके दोस्त ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया था। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। कार्तिक ने बताया कि वह मारपीट करने वाले दो युवकों को पहचानता है। उसने पुलिस को दी शिकायत में राहुल मोहन और माधव चौधरी का नाम बताया है। उसके मुताबिक, इन दोनों के साथ करीब तीन और युवक भी थे। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत मिल गई है। खबर लिखे जाने तक शिकायत के आधार पर केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही थी।

Related Articles

Back to top button