गाजियाबाद कमिश्नरेट को मिला एक और हाईटेक थाना
महापौर सुनीता दयाल ने पुलिस कमिश्नर की मौजूदगी में किया उद्घाटन
गाजियाबाद। कमिश्नरेट में पुलिसिंग को और अधिक हाईटेक मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड के निर्देशन में विजयनगर थाने के रूप में एक और मॉडल थाना की सौगात मिली है। इस थाने का उद्घाटन महापौर सुनीता दयाल ने किया। उनके अलावा इस मौके पर पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था एवं यातायात राज करन नैय्यर, एडिशनल सीपी मुख्यालय एवं अपराध केशव चौधरी, डीसीपी सिटी धवल जायसवाल, डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ तिवारी, डीसीपी ट्रांस हिंडन रिजुल, डीसीपी बलवंत चौधरी, डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन, एडीसीपी क्राइम पीयूष कुमार सिंह, एडीसीपी प्रोटोकॉल राजेश कुमार पाण्डेय, एडीसीपी ट्रैफिक वरूण कुमार सिंह, एसीपी कोतवाली नगर उपासना पाण्डेय, एसीपी क्राइम अमित सक्सेना, एसीपी कानून व्यवस्था भास्कर वर्मा, एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य समेत कई थानों के इंचार्ज भी मौजूद रहे। महापौर सुनीता दयाल ने पुलिस आयुक्त एवं अन्य अधिकारियों को बधाई दी। महापौर ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस प्रशासन की यह पहल सराहनीय एवं प्रशंसा के योग्य है। हाईटेक तरीके से किए जा रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के थाने एम भूमिका निभा सकते हैं। इस मौके पर सहयोग देने वाले उद्योपतियों, बिल्डर्स व कारोबारियों को सम्मानित भी किया गया।




