EducationGhaziabadgreater nodiaNodiauttar pradeshकैम्पसराष्ट्रीय

एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी में

एआई पर कार्यशाला, छात्रों ने सीखा रिट्रीवल सिस्टम बनाना

ग्रेटर नोएडा। एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन्स (एससीए) की ओर से बुधवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने के लिए “मास्टर आरएजीः बिल्ड एन एआई रिट्रीवल सिस्टम फ्रॉम स्क्रैच” विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। सेमिनार हॉल में आयोजित इस कार्यशाला में एमसीए और बीसीए (ऑनर्स) के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को एआई की आधुनिक तकनीकों से परिचित कराने के साथ उन्हें उद्योग की वर्तमान जरूरतों और व्यावहारिक कार्यप्रणाली से जोड़ना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. (डॉ.) एस.के. राठी, निदेशक, स्कूल ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन्स ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से शिक्षा और उद्योग दोनों का महत्वपूर्ण हिस्सा बन रहा है। जयन गुप्ता ने विद्यार्थियों को आरएजी यानी रिट्रीवल ऑगमेंटेड जनरेशन की कार्यप्रणाली को सरल तरीके से समझाया। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने एआई की मूल अवधारणाओं, इसके विभिन्न अनुप्रयोगों, प्रोग्रामिंग, विश्लेषणात्मक सोच और समस्या समाधान से जुड़े पहलुओं को समझा। साथ ही, उद्योग जगत में एआई के बढ़ते उपयोग और वर्तमान तकनीकी रुझानों पर भी चर्चा की गई। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने विशेषज्ञ से सवाल पूछे और एआई से जुड़े अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के समापन पर प्रो. (एसोसिएट) गवेंद्र सिंह, आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button