bareillyEducationuttar pradeshकैम्पसराजनीतिराष्ट्रीय

छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान’ के तहत’

पीडीए वृक्षारोपण कार्यक्रम, छात्र-नौजवानों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

बरेली। समाजवादी छात्र सभा की ओर से चलाए जा रहे ‘छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान’ के तहत गुरुवार को बरेली कॉलेज में पीडीए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और छात्र नेताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, महानगर उपाध्यक्ष एवं महानगर समाजवादी छात्र सभा के प्रभारी राजेश मौर्य समेत अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद परिसर में पीडीए वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम में समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोजकों ने छात्र-नौजवानों से पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button