bijnoruttar pradeshप्रशासनराष्ट्रीय

बुडगरी में मिट्टी भरान कार्य को लेकर उठे सवाल, जांच की मांग

हल्का इंचार्ज ने भरान कार्य से अनभिज्ञता जताई -ग्रामीणों ने राजस्व विभाग से मौके पर जांच कराने की मांग की

किरतपुर। गांव बुडगरी में कथित रूप से चल रहे मिट्टी भरान कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागों की निगरानी और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर मिट्टी भरान किया जा रहा है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि इसके लिए सक्षम विभाग से अनुमति ली गई है या नहीं।
मामले की जानकारी किए जाने पर हल्का इंचार्ज आशीष पुनिया ने भरान कार्य से अनभिज्ञता जताई। उन्होंने मामले की जानकारी राजस्व विभाग को देने की बात कही।
स्थानीय लोगों ने राजस्व विभाग से मौके पर पहुंचकर मिट्टी भरान की अनुमति और इस्तेमाल की जा रही मिट्टी की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि भरान कार्य नियमानुसार किया जा रहा है या नहीं।
हल्का इंचार्ज के अनभिज्ञता जताने के बाद ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच में किसी तरह की अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल ग्रामीण राजस्व विभाग की जांच और कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button