EducationGhaziabaduttar pradeshकैम्पसराष्ट्रीय

एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी में

'एचआर 2030' पर राउंड टेबल का आयोजन

गाजियाबाद। एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड लिबरल आर्ट्स की ओर से ‘एचआर 2030: बिल्डिंग ह्यूमन सेंट्रिक ऑर्गनाइजेशन्स इन द एज ऑफ एआई विषय पर एचआर राउंड टेबल 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इंडस्ट्री के एचआर एक्सपर्ट, शिक्षाविद, मैनेजमेंट विशेषज्ञ और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रसेनजीत कुमार सहित इंडस्ट्री से जुड़े कई विशेषज्ञ मौजूद रहे। राउंड टेबल में इस बात पर चर्चा हुई कि एआई के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल के बीच एचआर की भूमिका किस तरह बदल रही है। विशेषज्ञों ने बताया कि आने वाले समय में एचआर की जिम्मेदारी केवल भर्ती और कर्मचारियों से जुड़े प्रशासनिक कामों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि बिजनेस की रणनीति, कर्मचारियों के विकास, बेहतर ऑफिस माहौल और संगठन की दिशा तय करने में भी एचआर की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों की बदलती भूमिका, सही प्रतिभा को पहचानना और आगे बढ़ाना, कर्मचारियों का अनुभव, एचआर से जुड़े आंकड़ों और जानकारी का इस्तेमाल, कर्मचारियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाना, नई स्किल सीखना, बदलते समय के हिसाब से खुद को तैयार करना, अच्छी लीडरशिप और ऑफिस के बेहतर माहौल जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में इंडस्ट्री से जुड़े 11 रिसोर्स पर्सन्स ने अपने अनुभव और विचार साझा किए। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रसेनजीत कुमार ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि एआई के दौर में इंडस्ट्री और एकेडमिक्स के बीच संवाद पहले से ज्यादा जरूरी हो गया है।

Related Articles

Back to top button