bareillyEducationuttar pradeshकैम्पसराष्ट्रीय

आईएमए की कमान डा. हिमांशु अग्रवाल के हाथ

बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बरेली के चुनाव में डा. हिमांशु अग्रवाल अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डा. आरवी भास्कर को 260 मतों के अंतर से हराया। डा. हिमांशु को 521, जबकि डा. आरवी भास्कर को 261 वोट मिले। परिणाम घोषित होते ही आईएमए परिसर में ढोल-नगाड़ों के साथ चिकित्सकों ने जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
रविवार को आईएमए हॉल में सुबह मतदान शुरू हुआ। संस्था के 1024 सदस्यों में से 785 चिकित्सकों ने मतदान किया। शाम पांच बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू हुई और करीब साढ़े सात बजे परिणाम घोषित कर दिया गया।
उपाध्यक्ष पद पर डा. अंशु अग्रवाल ने 572 और डा. शालिनी माहेश्वरी ने 415 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। डा. वीर महेंद्र पाल सिंह गंगवार को 316 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर डा. राजवीर सिंह गंगवार ने 392 मत हासिल कर डा. कमेंद्र सिंह को छह मतों से हराया।
आईएमए सचिव पद पर डा. मोहित अग्रवाल, पीआरओ पद पर डा. मयंक कुमार गुप्ता और हॉस्पिटल एडवाइजरी कमेटी सदस्य पद पर डा. ऋतु राजीव निर्विरोध निर्वाचित हुए। नई कार्यकारिणी वर्ष 2026-27 में चिकित्सकों से जुड़े मुद्दों और आईएमए की गतिविधियों को आगे बढ़ाएगी।
चुनाव में वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार, बिथरी विधायक डा. राघवेंद्र शर्मा, पूर्व मेयर डा. आईएस तोमर समेत चिकित्सा जगत के कई प्रमुख चिकित्सकों ने मतदान किया।

Related Articles

Back to top button