bareillyuttar pradeshराजनीतिराष्ट्रीय

अखिलेश यादव की बैठक में मीरगंज के वरिष्ठ सपा नेता मनोहर सिंह पटेल ने दर्ज कराई मौजूदगी

बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा बुलाई गई महत्वपूर्ण बैठक में मीरगंज विधानसभा के पूर्व प्रभारी एवं सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ नेता मनोहर सिंह पटेल ने हिस्सा लिया। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी राजनीतिक गतिविधियों और पार्टी की रणनीति को लेकर वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में मनोहर पटेल ने पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका में जुटाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता से निरंतर संवाद संगठन की मजबूती का आधार है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने की बात कही।
अखिलेश यादव ने बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं से संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों और पार्टी की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।

Related Articles

Back to top button