aasthabareillyuttar pradeshराष्ट्रीय
राधाष्टमी पर भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
बरेली। मानव सेवा क्लब की ओर से रविवार को राधाष्टमी के अवसर पर कहरवान स्थित क्लब कार्यालय सभागार में भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रीता सक्सेना की गणेश वंदना से हुआ।
भजन संध्या में आभा तिवारी, रीता सक्सेना, मुकेश सक्सेना, शकुन सक्सेना, सत्येंद्र सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना और अनिल गुप्ता ने राधा-कृष्ण एवं गणेश जी के मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए।
कार्यक्रम का संचालन क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने किया। अंत में क्लब के महासचिव मुकेश सक्सेना ने सभी अतिथियों और उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।




