bijnoruttar pradeshराष्ट्रीय
पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष बने चौधरी हरवीर
बिजनौर। स्थानीय मोहल्ला जाटान निवासी सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक चौधरी हरवीर सिंह को पुलिस पेंशनर्स संगठन बिजनौर का नगर अध्यक्ष चुना गया। शनिवार को शहर कोतवाली में आयोजित संगठन की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष चुना गया।
संगठन के जिलाध्यक्ष शोकेंद्र पाल सिंह ने चौधरी हरवीर सिंह को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह संगठन को मजबूत बनाने में पूरा सहयोग करेंगे। बैठक में संगठन से जुड़े अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे।




