वकील अहमद बने राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष
बड़कला में आयोजित बैठक में कई ग्रामीणों ने ग्रहण की रालोद की सदस्यता -संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
बिजनौर। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ की ओर से ग्राम बड़कला में महत्वपूर्ण बैठक एवं सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम बड़कला निवासी वकील अहमद को राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर्ष व्यक्त किया।
कार्यक्रम के आयोजक राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शमीम अहमद रहे। इस दौरान बड़कला सहित क्षेत्र के कई ग्रामीणों ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी के प्रति अपना विश्वास जताया। जिलाध्यक्ष शमीम अहमद ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसान, मजदूर, युवा और समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान, अधिकार एवं विकास की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ वकील अहमद, मोहम्मद जाकिर, नरेंद्र सिंह, मुकीम, मुश्ताक, मोहम्मद साजिद, जहांगीर, शकील अहमद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के विचारों, नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन और घर-घर तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।




