bijnoruttar pradeshप्रशासनराष्ट्रीय

अतिक्रमण हटाओ अभियान अतिक्रमण पर चला पालिका

पुलिस का डंडा - दुकानदारों में मचा हड़कंप

जानी के चौराहे से बिजनौर इंटर कॉलेज तक हटाया अतिक्रमण

कई जगह जेसीबी की ली गई मदद

बिजनौर। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत रविवार को नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने शहर में सख्ती के साथ अतिक्रमण हटवाया। अभियान के दौरान टीम को देखते ही अतिक्रमणकारियों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने कार्रवाई से बचने के लिए अपना सामान स्वयं दुकानों के अंदर रखना शुरू कर दिया।
रविवार दोपहर नगर पालिका के ईओ रामपाल, जेई यशवंत कुमार, टीएसआई रवि नैन और बिजनौर थाना प्रभारी अवनीत मान पुलिस एवं नगर पालिका की टीम के साथ जेसीबी लेकर जानी के चौराहे पर पहुंचे। टीम ने जानी के चौराहे से बिजनौर इंटर कॉलेज तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया।
अभियान के दौरान कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। अधिकारियों ने दुकानदारों को सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button