PMSA चुनाव में डॉ. रामू सिंह वर्मा अध्यक्ष निर्वाचित, सचिव पद पर टाई
लखीमपुर खीरी। प्रोविंशियल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (PMSA) लखीमपुर इकाई का चुनाव गुरुवार को एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।अध्यक्ष पद पर डॉ. रामू सिंह वर्मा ने 54 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी डॉ. लालजी पासी को 18 वोट मिले। सचिव पद पर डॉ. अमित कुमार सिंह और डॉ. पंकज कुमार को बराबर वोट मिलने से मामला टाई हो गया। इस पर फैसला केंद्रीय कार्यकारिणी की सलाह से लिया जाएगा।चुनाव अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार रावत और डॉ. धनीराम भार्गव ने बताया कि संघ में कुल 86 सदस्य पंजीकृत हैं, जिनमें से 74 ने मतदान किया।कई पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। उपाध्यक्ष महिला पद पर डॉ. प्रतिभा अवस्थी, उपाध्यक्ष सामान्य पद पर डॉ. अभिषेक साहू व डॉ. दीपेंद्र गौतम, उपाध्यक्ष रूरल पद पर डॉ. अजय वर्मा और उपाध्यक्ष मुख्यालय पद पर डॉ. दिनेश पुष्कर निर्वाचित हुए। वहीं केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अमितेश द्विवेदी, वित्त सचिव डॉ. शिवपूजन अवस्थी और संपादक पद पर डॉ. विनोद कुमार निर्विरोध चुने गए।
चुनाव के बाद सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कर बधाई दी।




