HardoeiPihahiuttar pradeshराष्ट्रीय

बाढ़ में लापता युवकों के घर पहुंचीं पूर्व सांसद रजनी तिवारी, परिजनों को बंधाया ढांढस

पिहानी / हरदोई। नेपाल में आई भीषण बाढ़ में पिहानी क्षेत्र के पपिंदर सिंह और ऋषि राज के डूबने की खबर के बाद उनके घरों में कोहराम मचा है। सूचना मिलने पर पूर्व सांसद रजनी तिवारी दोनों पीड़ित परिवारों के घर पहुंचीं।

उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

रजनी तिवारी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में परिवार स्वयं को अकेला न समझें। संबंधित स्तर पर संपर्क कर लापता युवकों की तलाश और आवश्यक जानकारी जुटाने के प्रयास किए जाएंगे।

बता दें कि नेपाल में आई बाढ़ के बाद से पपिंदर सिंह और ऋषि राज के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। दोनों के परिजन उनके सुरक्षित लौटने की आस लगाए हुए हैं, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने रजनी तिवारी से नेपाल में लापता युवकों की तलाश तेज कराने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button