Ghaziabaduttar pradeshराष्ट्रीय
सुन्दर शहर गाजियाबाद की हकीकत
गाजियाबाद (सुशील कुमार शर्मा) : महानगर गाजियाबाद की मेयर व मुख्य नगर अधिकारी ध्यान दें यह हालात महेन्द्रा एनक्लेव , शास्त्री नगर की बी व सी ब्लाक की गलियों (अमरीष नमकीन के बराबर) की है। जहां पहले नालीयां बनाकर सड़क तोड दी गयी। फिर कई माह बाद अब भराव के लिए मलबा डाल दिया गया है। प्रशासन द्वारा एक ओर बारीश की चेतावनी दी जा रही है। ऐसी स्थिति में सुबह बच्चे किस तरह स्कूल जाते होंगे और महिलायें व वृद्ध किस स्थिति में घर से निकल पाते होंगे इसकी किसी को चिन्ता नहीं है। नगर निगम की शर्मनाक स्थिति यह भी है कि मुख्य बाजार की इस गली में दिन छिपने के बाद अंधेरे में अन्दर जाना पडता है क्योंकि गली के शुरू में स्ट्रीट लाइट नही है। नगर निगम के इस क्षेत्र के सफाई कर्मी भी कई माह से नदारत है।




