GamesGhaziabaduttar pradeshराष्ट्रीय

महामाया स्टेडियम के बैडमिंटन कोर्ट में

असुविधाओं को लेकर अधिकारियों पर उठे सवाल

गाजियाबाद। महामाया स्टेडियम में खिलाड़ियों को होने वाली असुविधाओं को लेकर एक बार फिर अधिकारियों पर सवाल उठ रहे हैं। बैडमिंटन खिलाड़ी एवं राष्ट्रीय लोकदल के जिला संयोजक अरुण कुमार भुल्लन ने आरोप लगाया है कि महामाया स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट की यह हालत है कि यहां ना तो सफाई व्यवस्था है और भीषण गर्मी के बावजूद भी यहां पंखों की भी कमी है। रालोद नेता ने कहा की बैडमिंटन कोर्ट लगभग 1 साल बाद दोबारा से खिलाड़ियों के लिए खोला गया है, फिर भी यहां मूलभूत सुविधाओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। अरुण कुमार भुल्लन ने कहा कि जब 1 साल पहले यहां खिलाड़ी प्रैक्टिस करते थे तब पंख लगे हुए थे। उन्होंने पंखों के गायब होने को लेकर जांच की भी मांग की है। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में कई बार जिला क्रीड़ा अधिकारी को लिखित रूप में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक मामला जस का तस है। इतना ही नहीं रालोद नेता ने बैडमिंटन कोर्ट में कई स्थानों पर हो रही सीलन पर भी संज्ञान लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा खेल सुविधाओं के रखरखाव के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं। इससे सीधे तौर पर सरकारी धन के उपयोग होने पर भी सवाल उठ रहे हैं। उधर, खिलाड़ियों का कहना है कि बिना पंखों के भीषण गर्मी में प्रेक्टिस करना मुश्किल होता है। अरुण कुमार भुल्लन समेत खिलाड़ियों ने मांग की है कि इस बैडमिंटन कोर्ट में मूलभूत सुविधाओं को सुधारा जाए।

Related Articles

Back to top button