Ghaziabaduttar pradeshप्रशासनराष्ट्रीय

डीएम ने मात्र 8 घंटे में कराया वर्षो से चल रही समस्या का समाधान

गाजियाबाद। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने भूमि कब्जा, राजस्व विवाद, अवैध अतिक्रमण, सार्वजनिक सुविधाओं, पेंशन, राशन कार्ड, जलापूर्ति सहित अन्य जनसमस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, प्रभावी एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक एवं संतोषजनक समाधान किया जाए तथा निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाए। डीएम ने रामपुर निवासी दिनेश कुमार जैन एवं उनकी पत्नी विनीता जैन द्वारा मंगलवार को दी गई अवैध कब्जे की शिकायत का महज 8 घंटों में करा दिया। दंपत्ति ने जिलाधिकारी का आभार जताया।

Related Articles

Back to top button