Ghaziabaduttar pradeshराष्ट्रीय

श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर इस्कॉन मंदिर में तैयारियां तेज

भगवान श्री कृष्ण का दिव्य प्राकट्य उत्सव 4 सितंबर को

गाजियाबाद। श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर के मंदिरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के लिए मंदिरों को रंग बिरंगे फूलों और लाइटों से सजाया जाएगा। चार सितंबर को मंदिरों में धूम धाम से श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनेगा। शहर में झांकियों और भजन-कीर्तन से माहौल कृष्णमय रहेगा। राजनगर के इस्कॉन मंदिर में भी तेजी से तैयारियां की जारी है। एक प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी देते हुए मंदिर के अध्यक्ष आदिकर्ता दास ने बताया कि मंगलवार से मंदिर में श्री तीन दिवसीय श्री कृष्ण कथा की शुरुआत हो गई। सुंदर गोपाल प्रभु कथा में श्री कृष्ण की दिव्य लीलाओं और उनके संदेश को प्रस्तुत करेंगे। जन्माष्टमी पर मंदिर में फूल बंगला बनाया जाएगा। इसके साथ श्री कृष्ण भगवान को 108 भोग लगेंगे। जन्माष्टमी पर रात 12 बजे महाआरती विशेष आकर्षण रहेगी। जन्माष्टमी पर 24 घंटे हरिनाम संकीर्तन और भक्तिमय नृत्य किया जाएगा। भक्तों के लिए 24 घंटे मंदिर के कपाट खुले रहेंगे। मंदिर से हापुड़ रोड तक लाइटें लगा दी गई हैं। वहीं मंदिर के बाहर भक्तों के लिए पंडाल भी तैयार हो रहा है। टेंट लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर बड़ी संख्या में भक्त भगवान कृष्ण के दर्शन के मंदिर में आएंगे। सभी की सुविधा के लिए तैयारी की जा रही है। मंदिर को फूलों से भव्य सजाया जाएगा और श्री कृष्ण के आगमन का उत्सव धूम धाम से मनेगा। इसके साथ श्री कृष्ण भगवान के मंदिर में कई तरह के फूलों से सजावट की जाएगी। प्रेस वार्ता में नगर निगम कार्यकारणी के उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, मंदिर की उपाध्यक्ष धनंजय जगन्नाथ दास, मंदिर प्रबंधक सुरेश्वर दास और जोनल सुपरवाइजर सुंदर गोपाल दास मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button