एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के ऑपरेशन वांछित के तहत
कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, CCTV से पकड़े गए 3 शातिर चोर
लखीमपुर खीरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में वांछित/वारंटी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने घटनास्थल से लेकर शहर के विभिन्न चौराहों व प्रतिष्ठानों में लगे सैकड़ों CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और अभियुक्तों को चिन्हित किया।
नहरिया पटरी, खखरा चौराहे के पास से गिरफ्तार अभियुक्त
1. सचिन कुमार पुत्र रामखिलावन, निवासी मो. कोरियाना मिदनिया गढ़ी, थाना कोतवाली सदर
2. याकूब पुत्र स्व. मुजम्मिल खां, निवासी गुटैय्याबाग, थाना कोतवाली सदर
3. राखी पत्नी सचिन कुमार, निवासी मो. कोरियाना मिदनिया गढ़ी, थाना कोतवाली सदर
पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई 12 अदद टोंटियां और 01 अदद रिंच बरामद की है। अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।




