bijnoruttar pradeshप्रशासनराष्ट्रीय

मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न पर यातायात पुलिस सख्त

बिना हेलमेट 105 और तीन सवारी के 37 चालान, चार वाहन सीज

बिजनौर, संवाददाता। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने रविवार को शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान काली फिल्म, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर, बिना हेलमेट और तीन सवारी वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी गई।
रविवार को यातायात प्रभारी रवि में के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान काली फिल्म लगे दो वाहनों के चालान किए गए। तेज आवाज और सड़क पर पटाखे जैसी आवाज करने वाले 19 मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। इनमें पांच बुलेट मोटरसाइकिलों के साइलेंसर मौके पर उतरवाकर यातायात कार्यालय में जमा कराए गए। तीन सवारी बैठाकर चलने वाले 37 वाहनों और बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 105 चालकों के चालान किए गए।
आम राहगीरों को परेशान करने और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले प्रेशर हॉर्न व हूटर लगे सात वाहनों के खिलाफ भी चालान की कार्रवाई की गई। आवश्यक दस्तावेज नहीं होने और यातायात नियमों के गंभीर उल्लंघन पर चार वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया।

481 वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई
यातायात पुलिस के अनुसार 29 अगस्त को जिले में कुल 481 वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन नहीं कराने की अपील की है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button