मालन नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, मचा कोहराम
खेत से लौटते समय नदी पार करते वक्त हुआ हादसा
गोताखोरों ने शव बाहर निकाला
बिजनौर, संवाददाता। शहर कोतवाली के ग्राम ब्रह्मपुरी निवासी मंजीत (48) पुत्र बलदेव की रविवार दोपहर मालन नदी में डूबने से मौत हो गई। नदी पार कर खेत से घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंचे स्थानीय गोताखोरों ने काफी प्रयास के बाद उसे नदी से बाहर निकाला। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
रविवार की दोपहर ग्राम ब्रह्मपुरी निवासी मंजीत (48) पुत्र बलदेव मालन नदी पार करके अपने खेत में गया था। खेत से वापस लौटते समय नदी का बहाव तेज होने के कारण वह संतुलन खो बैठा और गहरे पानी में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया और स्थानीय गोताखोरों को सूचना दी।
गोताखोरों ने नदी में तलाश कर मंजीत को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।




