ईद मिलादुन्नबी पर आरएस तोमर एंड जै एस सैफी
फाउंडेशन ने रक्तदान शिविर एवं प्रतियोगी सम्मान का किया आयोजन
मुरादनगर। शहर का प्रमुख समाजसेवी संगठन आर एस तोमर एंड जे एस सैफी फाउंडेशन ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर एक रक्तदान शिविर एवं प्रतियोगी सम्मान का आयोजन अनम गार्डन में हाजी असलम खान के निवास पर किया।। जिसमें सर्व प्रथम दरूदे पाक एवं सूरह यासीन पढ़कर किया गया , जिसमें मौलाना आबिद क़ासमी ने मुहम्मद साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात शिविर का शुभारंभ हाजी असलम खान एवं डॉ अबरार उल हक ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया ।
फाउंडेशन के पदाधिकारी डॉ फहीम सैफी ,सीदु अल्वी एवं शहिद अहमद ने चीफ गेस्ट असलम पठान एवं डॉक्टर अबरार उल हक को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
शिविर में युवाओं ने बढ चढ़कर रक्तदान कर ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर समाज को एक नया संदेश दिया ।
तत्पश्चात आरएस तोमर एंड जे एस सैफी फाउंडेशन के द्वारा मोहम्मद साहब की जीवनी पर कंपटीशन का आयोजन किया गया था जिसमें 10 बच्चों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
डॉ अबरार उल हक़, हाजी असलम खान, डॉ फहीम सैफी,शहीद अहमद,सीदू अल्वी, लियाकत अली, सलमान खान,दानिश, अयान खान, आदि उपस्थित रहे।




