bareillyuttar pradeshराष्ट्रीय

जुलूस-ए-मोहम्मदी में सपा नेता सैफ वली खां ने की शिरकत

मोहब्बत और भाईचारे का दिया संदेश

बरेली। पुराने शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेता सैफ वली खां ने शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद उलेमा और लोगों से मुलाकात कर जुलूस-ए-मोहम्मदी की शुभकामनाएं दीं।
सैफ वली खां ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि पुराने शहर बरेली में जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल होकर उन्होंने शिरकत की और सरकार की आमद पर मरहबा कहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग और धार्मिक विद्वान मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान मंच पर उलेमा और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सैफ वली खां की मौजूदगी को लेकर समर्थकों में भी उत्साह दिखाई दिया। बरेली में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Related Articles

Back to top button