bijnoruttar pradeshराष्ट्रीय

दिव्यांग बच्चों के लिए किरतपुर में 27 अगस्त को लगेगा मेडिकल कैंप

6 से 18 वर्ष तक के बच्चों की होगी जांच, जरूरत के अनुसार उपकरणों के लिए होगा पंजीकरण

किरतपुर। दिव्यांगजन 6 से 18 वर्ष तक के बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार, 27 अगस्त को किरतपुर नगर में मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। यह कैंप भारत सरकार के उपक्रम आर्टिफिशियल लिम्ब्स मैन्युफैक्चरिंग कॉरपोरेशन (एलिमको), कानपुर के सहयोग से समग्र शिक्षा परियोजना उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा। कैंप का आयोजन 27 अगस्त, गुरुवार को सुबह 10 बजे से सरकारी स्कूल, बस अड्डे के पास, किरतपुर नगर में किया जाएगा। पात्र बच्चों के अभिभावकों से समय पर पहुंचकर पंजीकरण कराने की अपील की गई है।
—–
व्हीलचेयर से लेकर श्रवण यंत्र तक के लिए होगा पंजीकरण
कैंप में बच्चों की जांच के बाद उनकी जरूरत के अनुसार विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए पंजीकरण किया जाएगा। इनमें व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, सेरेब्रल पाल्सी चेयर, बैसाखी, कैलीपर, सेंसरी स्टिक, हियरिंग एड और मानसिक दिव्यांगता से संबंधित किट आदि उपकरण शामिल हैं।
—-
कानपुर से आएगी विशेषज्ञों की टीम
आयोजकों के अनुसार कैंप में कानपुर से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम पहुंचेगी। टीम दिव्यांग बच्चों की जांच करेगी और उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए पात्र बच्चों का नामांकन करेगी।
—-
जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
जो पात्र दिव्यांग बच्चे इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं, उनके अभिभावकों को आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र और चार पासपोर्ट साइज फोटो की एक-एक छायाप्रति साथ लानी होगी।

Related Articles

Back to top button