bijnoruttar pradeshप्रशासनराष्ट्रीय

एसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बिजनौर, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस लाइन में विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
रविवार को निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस लाइन स्थित गोष्ठी कक्ष, कैंटीन और कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने गोष्ठी कक्ष में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों से आवश्यक संसाधनों के संबंध में जानकारी की। कैंटीन के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता और अन्य व्यवस्थाओं को देखा। कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए एसपी ने कांवड़ यात्रा के दौरान निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कंट्रोल रूम में आने वाली सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करने तथा कांवड़ मार्गों पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिसकर्मियों की ड्यूटी और व्यवस्थाओं को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी कृष्ण कुमार ने पुलिस लाइन की अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पुलिस लाइन में साफ-सफाई समेत सभी व्यवस्थाएं बेहतर रखी जाएं और पुलिसकर्मियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक यातायात गौतम राय, प्रतिसार निरीक्षक देवेन्द्र सिंह सिकवारा सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button